कार्तिक कपूर बने उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ के अध्यक्ष

आशीष श्रीवास्तव
0





कानपुर: रविवार को आर्य नगर स्थित गेंजेस क्लब में उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ (UPCSA) की वार्षिक साधारण आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके स्थान पर कार्तिक कपूर को संघ का नया अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।



नवनिर्वाचित अध्यक्ष कार्तिक कपूर ने घोषणा की कि आगामी दिसंबर में कानपुर में 10 लाख रुपये की इनामी राशि वाली शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने भविष्य में उत्तर प्रदेश में और भी बड़े शतरंज टूर्नामेंट्स के आयोजन का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर डॉ. संजय कपूर को फिडे जोन 3.7 के अध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया, वहीं संघ के महासचिव ए. के. रायजादा को अखिल भारतीय शतरंज संघ के उपाध्यक्ष बनने पर भी सम्मानित किया गया।


संस्था के सचिव ए. के. रायजादा ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश में 50 लाख रुपये की इनामी राशि वाली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष प्रदेश के विभिन्न शहरों में अब तक 45 लाख रुपये की नगद इनामी राशि वाली प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं। इसके अलावा, 9 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए कोचिंग कैंप और स्कूलों में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रतियोगिताएं और ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top